छत्तीसगढ़

रेडक्रॉस सोसाइटी नारायणपुर द्वारा कोरोना जागरूकता हेतु बांटा गया मास्क एवं साबुन

रेडक्रॉस सोसाइटी नारायणपुर द्वारा कोरोना जागरूकता हेतु बांटा गया मास्क एवं साबुन
नारायणपुर 28 मार्च 2021 -वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में किए जा रहे प्रयासों के तहत रेड क्रॉस सोसायटी नारायणपुर की ओर से सेवा कार्य लगातार जारी है। रेड क्रॉस जिला संगठक श्री कृष्ण कांत द्विवेदी व सोसायटी के सदस्यों ने नारायणपुर के बाजार एवं मलखम्ब के बच्चो को कोरोना वायरस के सम्बंध में जागरूक किया गया साथ ही मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया।  इस अवसर पर वालिंटियर कविता, पिंकी, स्पर्श, प्रद्युम्न, मलखम्ब अकेडमी मनोज प्रसाद, राजेश चैहान, नरेंद्र मेश्राम, अनुराग नाग आदि मौजूद थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button