छत्तीसगढ़राजनीतिक

Kondagaon- पीसीसी चीफ ने दी जिले को करोड़ो की सौगात, सड़क पानी की समस्या होगी दूर

कोंडागांव। स्थानीय विधायक व अध्यक्ष छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के प्रयासों से ग्राम घोडागांव,जोबा, माकड़ी, वनउसरी और उसके आसपास के गाँवो में पेयजल की आपूर्ति हेतु जल जीवन मिशन से 44 करोड़ की स्वीकृति मिली है। जिससे इन क्षेत्रों में वर्षो से पेयजल व्यवस्था की मांग पूरी हो सकेगी। इसके पूर्व क्षेत्रवासियो ने लगातार इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करवाया था जिस पर विधायक ने इन क्षेत्रो का अधिकारियों के साथ दौरा कर कार्ययोजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया था और अब विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट में कार्य की स्वीकृति मिल गई है। वर्षो पुरानी क्षेत्रवासियों की इस महती मांग के पूर्ण होने पे क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

साथ ही विधायक के प्रयासों से मुख्यमंन्त्री सुगम सड़क योजनांतर्गत कोंडागांव विधानसभा के लभा, एरला, तोरण्डी, बेलगांव, तमरावन्द, मालाकोट, बफना, बीजापुर, कमेला, दहिकोंगा, शामपुर, माकड़ी, मोहलाई, फुकागिरोला, देवखरगांव, बड़ेकनेरा सहित विभिन्न आश्रम शालाओं, स्कूलों, हाईस्कूलों, पीएचसी भवनों हेतु मुख्यमार्ग से कार्यस्थल तक पहुच सुविधा दुरुस्त करने के लिए भी 5 करोड़ से अधिक की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिससे बारिश के मौसम में छात्र छात्राओं और कर्मचारियों को अब कीचड़ भरे रास्तो से मुक्ति मिलेगी।

Read more

http://sabkasandesh.com/archives/74003

http://sabkasandesh.com/archives/73981

http://sabkasandesh.com/archives/73947

Related Articles

Back to top button