छत्तीसगढ़

केन्द्रीय खरीदी प्रणाली पर तत्काल रोक लगे : संभागीय सहकारी समिति कर्मचारी संघ बिलासपुर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष व CEO को सौंपा ज्ञापन l

केन्द्रीय खरीदी प्रणाली पर तत्काल रोक लगे : संभागीय सहकारी समिति कर्मचारी संघ बिलासपुर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष व CEO को सौंपा ज्ञापन l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l संभागीय सहकारी समिति कर्मचारी संघ, संभाग बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने केन्द्रीय खरीदी प्रणाली का कड़ा विरोध किया है। रजनीश सिंह अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर एवं श्रीमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, संभाग बिलासपुर को ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
केन्द्रीय खरीदी प्रणाली पर तत्काल रोक लगाने बाबत। ज्ञापन में कहा गया है कि अपेक्स बैंक रायपुर द्वारा केन्द्रीय खरीदी प्रणाली (तिरपाल आदि) खरीदी के लिए कमेटी गठन कर निविदा जारी हेतु सूचना प्राप्त हुई है। किसी भी प्रकार की सामग्री क्रय करने का अधिकार समिति को रहता है। पूर्व में पंजीयक सहकारी संस्था रायपुर द्वारा भंडार क्रय नियम अनुसार खरीदी हेतु समितियों को निर्देश दिया था, परंतु इसके विपरीत अपेक्स बैंक द्वारा समिति के उपयोग हेतु तिरपाल एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु कमेटी के माध्यम से निविदा आमंत्रित की जा रही है जो हमें मान्य नहीं है। इसका संभाग बिलासपुर पूर्ण रूप से विरोध कर रहा है। अतः महोदय से निवेदन है कि इस प्रक्रिया पर तत्काल पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।
भवदीय – अध्यक्ष, सहकारी समिति कर्मचारी संघ, संभाग बिलासपुर (छ.ग.)

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button