छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पाटन नगरपंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा हुए सक्रिय

दुर्ग।आगामी नगर पंचायत चुनाव निकट है इस चुनाव में छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल की कर्मभूमि होने के कारण यहां का चुनाव पर सबकी नजरे टिकी रहेंगी। वर्तमान में पाटन नगर पंचायत में भाजपा के कृष्ण कुमार भाले अध्यक्ष पर पदासीन है। नवंबर-दिसबर में होने वाले चुनाव को लेकर अभी से राजनैतिक उठा पटक शुरु हो गई है।

कांग्रेस व भाजपा या, चाचा भतीजा या यूं कहें भूपेश -विजय बघेल के मध्य सीधी टक्कर होगी। विधानसभा चुनाव में जहां एक ओर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है तो दूसरी ओर लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा । भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने ना केवल दुर्ग जिले की सभी सीटों पर बढ़त हासिल की। बल्कि पाटन विधानसभा सीट पर भी अपनी बढ़त कायम रखी।

चुनावी फिजा की बात करें तो हर तरफ  भाजपा का ही रंग चढ़ा है। वर्तमान में भाजपा  अध्यक्ष यहां पर विराजमान है लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर अभी से घमासान है।ं कारण मुख्यमंत्री का विधानसभा होने के कारण उनकी पसंद का प्रत्याशी होना अनिवार्य है। लोकसभा चुनाव की  तरह वे स्वयं ही पाटन में बैठकर चुनाव की देखरेख भी करेंगे।

गौरतलब है कि वर्तमान में पदस्थ भाजपा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार भाले के प्रति जनता का मोहभंग सा हो गया है। इस परिस्थिति में भाजपा को नए और अनुशासित चेहरे की तलाश होगी। जिस पर भाजपा दांव लगा सके। यदि किसी अनुभवी व्यक्ति को टिकट मिलती है तो भाजपा यह सीट आसानी से निकाल लेगी। यहां के रहवासियों का कहना है कि पाटन नगर पंचायत में  पहले अध्यक्ष की भूमिका का निर्वाहन विजय देवांगन ने भली-भांति निभाया है।वे पाटन पंचायत क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है, इनकी छबि साफ-सुथरी है। वे क्षेत्र के विकास के लिए काफी सक्रिय रहते है। वर्तमान लोकसभा चुनाव में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है अब रहा सवाल राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक पृष्ठभूमि का तो विजय देवांगन अपने समाज के मुखिया का पद भी दो बार संभाल चुके हैं वही वर्तमान में भी छत्तीसगढ़ देवांगन समाज के संरक्षक पद  पर पदस्थ हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button