11 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: अपने व्यवहार को नम्र बनायें अन्यथा अपने संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरक बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।
वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today: मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले है। सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई तकनीकी का प्रयोग लाभांवित करेगा। परिवारिक झंझटों से दूर रहें। प्रशासनिक कार्य में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: विरोधी आप को नुकसान पहुंचा सकते है, सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा, भय व चिंता का माहौल बनेगा।
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। पित्रों की प्रसन्नता के लिए जतन करेंगे।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवारिक कार्य सफल रहेंगे।
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यवसायिक भागदौड़ अधिक होगी।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आप सोचते तो बहूत हैं, पर कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है। दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगायें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, अग्यात भय रहेगा।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दुसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: व्यवसायिक का हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेंगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी। संतान से विवाद संभव है।
मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: व्यवसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। वायदा बाजार निवेशादि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117