छत्तीसगढ़

हनुमान जी की मूर्ति फेंकने पर उपजा विवाद आम जनमानस में भारी आक्रोश

हनुमान जी की मूर्ति फेंकने पर उपजा विवाद आम जनमानस में भारी आक्रोश
अजय शर्मा जिला ब्यूरो चीफ सब का संदेश
बिलासपुर सिरगिट्टी खबर मिली कि आज की रात लगभग 1 बजे नजर लाल पारा सिरगिट्टी के तालाब के पास स्थित हनुमान जी की मूर्ति को किसी ने क्षतिग्रस्त कर तालाब में फेंक दिया है मामला फैलते ही बजरंग दल समेत समस्त हिंदू समाज हरकत में आया सभी ने मिलकर पतासाजी की जिसमें वहीं पास में रहने वाले हाफिज मोहम्मद का नाम सामने आया। हाफिज मोहम्मद के द्वारा पूर्व में भी ऐसी निंदनीय एवं समाज विरोधी धर्म विरोधी हरकतें की जा चुकी है।
बजरंग दल समेत आम हिंदू समाज भी सुबह से थाने में डटे रहे एवं आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल भिजवाया गया। किसी आक्रोश को देखते हुए कल शाम हनुमान जी की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया है जिसमें सभी हिंदू समाज आमंत्रित हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button