छत्तीसगढ़

भोलेनाथ की भव्य पालकी यात्रा के दौरान मारपीट एवं दहशत फैलाने वाले तत्वों पर कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

थाना-सिटी कोतवाली, जिला-कबीरधाम (छ.ग.)
दिनांक – 25.08.2026

भोलेनाथ की भव्य पालकी यात्रा के दौरान मारपीट एवं दहशत फैलाने वाले तत्वों पर कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

वायरल वीडियो के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ, 10 लोगों की हुई पहचान; 08 नाबालिगों के परिजनों को दी गई सख्त हिदायत।

आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में की गई वैधानिक कार्रवाई।

कबीरधाम दिनांक- 25.08.2026 को कबीरधाम जिले में भगवान भोलेनाथ की भव्य पालकी यात्रा के दौरान कुछ युवकों द्वारा शहर में लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट कर दहशत फैलाने वाली वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। वायरल वीडियो को कबीरधाम पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जा रही थी।

पूछताछ के दौरान कुल 10 लोगों की पहचान हुई, जिसमें 08 नाबालिग एवं 02 बालिग युवक शामिल हैं। नाबालिगों के संबंध में उनके परिजनों को समझाइश दी गई तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। नाबालिगों के परिजनों द्वारा भी अपने बच्चों की ओर से घटना के लिए क्षमा मांगी गई तथा जिलेवासियों से इस कृत्य के लिए क्षमा मांगते हुए भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने देने का आश्वासन दिया गया।

वहीं, 02 बालिग युवकों—शिवा दुबे पिता सेट्ठी दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी मठपारा, कवर्धा तथा दीपराज पाली पिता संतोष पाली, उम्र 19 वर्ष, निवासी पालीपारा, कवर्धा—के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में उचित वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धार्मिक आयोजनों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, मारपीट करने अथवा भय एवं दहशत का वातावरण निर्मित करने वाले कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले वीडियो प्रसारित करने वालों पर भी पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।

कबीरधाम पुलिस जिलेवासियों से अपील करती है कि धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के विवाद, अफवाह अथवा आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button