Crimeछत्तीसगढ़

Kondagaon: नाबालिक लड़की पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले के थाना फरसगांव क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली प्रार्थियां ने थाना ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की को दशहरे की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया जिससे पीड़िता को गंभीर चोट लगा है। प्रार्थियां कि रिपोर्ट के आधार पर थाना फरसगांव मे अपराध क्रमांक 109/20 धारा 307 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देषन में व पुलिस अनुविभागिय अधिकारी फरसगांव पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया। पुलिस के द्वारा प्रार्थियां, पीडि़ता व गवाहों के कथन के अधार पर लगातार पतासाजी कर मुखबीर के सूचना के अधार पर आरोपी धनराज मरकाम पिता घनश्याम मरकाम उम्र 20 साल जाति गोड़़ निवासी विश्रामपुरी जंगलपारा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव छ.ग. को 24 घण्टों के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया की पीड़िता से पांच साल से जान पहचान है, पीड़िता के द्वारा मोबाईल फोन से दूसरे के साथ बात करने से गुस्सा में आकर चाकू से पीडि़ता के उपर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करना स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 28.10.20 को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय कोण्डागांव भेजा गया। इस पूरी कार्यवाही में थाना फरसगांव पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है जिसमें निरीक्षक विनोद कुमार साहू, सउनि राजकुमार कोमरा, प्रआरआसमन मरकाम, आर सलीम तिग्गा, संतोष एक्का, कृष्ण कुमार साहू, दानेन्द्र यादव, किरण नेताम व अन्य कर्मचारी शामिल रहें।

http://sabkasandesh.com/archives/82388

http://sabkasandesh.com/archives/82186

http://sabkasandesh.com/archives/82159

Related Articles

Back to top button