छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

प्लास्टिक कैरी बैग मुक्ति के लिए लोगों ने निकाली रैली,

कपड़े का थैला निशुल्क वितरण कर दिया जागरूकता का संदेश

भिलाई। प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त शहर बनाने के अभियान में रविवार को उडऩदस्ता की टीम, व्यापारीगण तथा महिलाओं ने हिस्सा लिया। भिलाई निगम क्षेत्र की महिलाएं प्लास्टिक छोडने का नारा लगाते हुए सुपेला घड़ी चौक से रैली निकालकर सुपेला लक्ष्मी मार्केट, बढ़ई लाइन, चूड़ी लाइन तथा नेहरू भवन रोड से वापस सुपेला घड़ी चौक पहुंची आम जन को प्रतिबंधित प्लास्टिक छोडऩे का आव्हान किए।

महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं इसी तारतम्य में निगम आयुक्त के निर्देश पर समस्त जोन क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग बैन के प्रति जन जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त बनाये जाने हेतु नगर निगम द्वारा प्रचार प्रसार करने के साथ ही आम नागरिकों को इस अभियान से जो?ा रहा है। ‘‘जन जन ने ठाना प्लास्टिक मुक्त शहर बनाना है ‘‘ जैसे नारो के साथ भिलाई निगम क्षेत्र की विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, उडऩ दस्ता की टीम तथा व्यापारी गण मुख्य स?क तथा प्रमुख बाजारों में लोगों को जागरुक करने रैली निकाली।

इस दौरान राहगीरों को, ठेले वालों को, दुकान वालों को कपड़े से बने थैले का निशुल्क वितरण किया गया साथ ही जागरूकता के उद्देश्य से सभी से प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग एवं विक्रय न करने की अपील की गई! दुकानों में जन जागरूकता का असर देखने को मिला वहां पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की जगह कपड़े से बना थैला प्राय: रखा गया था!

नगर पालिक निगम, भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की तैयारी के संबंध मे समस्त जोन आयुक्त को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में भिलाई शहर को नंबर वन बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है इसी कडी में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग न करने के लिए बाईक रैली का आयोजन भी किया जा चुका है। प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग करना अत्यंत घातक है इसका निपटान करना भी बहुत ही कठिन है, इधर उधर फैलने वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग पर रोक लगाना आवश्यक है जिसके लिए निगम भिलाई सतत प्रयासरत् है। इसके पूर्व चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं व्यापारी संघ के साथ निगम अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें व्यापारियों ने भिलाई निगम क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने हेतु हरसंभव सहयोग करने की बात कही है। निगम क्षेत्र अंतर्गत रूआबांधा तथा खुर्सीपार आईटीआई एसएलआरएम सेंटर मे बेलिंग मशीन भी स्थापित की गई है बेतरतीब फैलने वाले पॉलिथीन को एकत्रित कर इसे कंप्रेस्ड कर एक बंडल के रूप में तब्दील कर दिया जाता है ताकि फिर से पॉलिथीन इधर उधर न फैल सके ! प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार रथ भी तैयार किए गए जोकि प्रतिदिन जन जागरूकता फैलाने का कार्य करती है!

आज के जन जागरूकता प्रचार प्रसार रैली में उडऩदस्ता टीम के कर्मचारी, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधिकारी फणींद्र बोस, नारी स्व सहायता समूह, अंबिका स्व सहायता समूह, जय मां काली स्व सहायता समूह, शिव शक्ति स्व सहायता समूह, साधना स्व सहायता समूह, की महिलाएं सोना, आकृति, साखी,दीपमाला, गौरी सहित व्यापारीगण शामिल रहे!

Related Articles

Back to top button