छत्तीसगढ़

लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल निवास कार्यालय में विभिन्न विकास समितियों के साथ बैठक, शिक्षा, जनसुविधाओं एवं क्षेत्रीय विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल निवास कार्यालय में विभिन्न विकास समितियों के साथ बैठक, शिक्षा, जनसुविधाओं एवं क्षेत्रीय विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट । बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने अपने निवास कार्यालय में शाला विकास समिति तथा विभिन्न मोहल्ला विकास समितियों के सदस्यों के साथ क्रमिक बैठकें कर शिक्षा, जनसुविधाओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक की शुरुआत शाला विकास समिति के सदस्यों के साथ हुई, जिसमें विद्यालयों के समग्र विकास, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समिति सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उन्हें भविष्य की कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया गया।

इसके पश्चात पश्चिमी एवं दक्षिण मोहल्ला विकास समिति, मध्य एवं पूर्वी मोहल्ला विकास समिति तथा रेलवे मंडल एवं उत्तर मंडल मोहल्ला विकास समिति के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में क्षेत्र के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं, आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं से अवगत कराया तथा विकास संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।

श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि जनसहभागिता किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की सबसे बड़ी शक्ति होती है। विकास समितियों के सुझावों और नागरिकों की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा हो या आधारभूत सुविधाएं, प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्ता और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी के सहयोग से बिलासपुर को और अधिक विकसित एवं सुविधासंपन्न बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button