छत्तीसगढ़

माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 27 जुलाई को “नशामुक्त भारत अभियान -2026” जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

“माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 27 जुलाई को “नशामुक्त भारत अभियान -2026” जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। कोरबा/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।

इस सम्बन्ध में “माय भारत कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 27 जुलाई,2026 को नशामुक्त भारत अभियान के तहत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता- “युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण” थीम पर आयोजित की जा रही हैं।
जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि “माय भारत युवा कार्यक्रम” के तहत् “नशा मुक्त भारत अभियान 2026” संचालित की जा रही हैं, जिसके अंतर्गत जिले के सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों में दिनांक 22 जुलाई से 25 जुलाई तक विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। विद्यालय, महाविद्यालय स्तर से चयनित छात्र-छात्राएं तथा युवाजन 27 जुलाई को अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
इन प्रतियोगिताओं में नृत्य,वाद-विवाद, नारा लेखन, चित्रकला, संगीत एवं रैप सॉन्ग, नुक्कड़ नाटक, कविता – गायन, रील मेकिंग एवं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राएं एवं युवाजन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रभारीगण “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह, डॉ.बी.एल.साय प्राध्यापक शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा, जिला युवा अधिकारी सुश्री ईशा गौतम, डॉ. अर्चना दीवान सहायक प्राध्यापक शासकीय प्यारे लाल कंवर महाविद्यालय भैसमा,डॉ. मधु कंवर सहायक प्राध्यापक ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा, डॉ.किरण बाजपेई सहायक प्राध्यापक अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, डॉ.वर्षा सिंह तंवर सहायक प्राध्यापक मिनी माता कन्या महाविद्यालय,डॉ. सुशीला कुजूर सहायक प्राध्यापक कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा होंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button