Weather Update Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, जानें अपने जिले का हाल

पटना: Weather Update Today देशभर में ठंड की विदाई होने के बाद अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई राज्यों में गर्मी की दस्तक के बाद तापमान इस कदर बढ़ गया है कि लोग परेशान हो गए हैं। वहीं बिहार में प्री मानसून का सीजन शुरू होते ही मौसम में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। यहां पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
Weather Update Today मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 09 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट और बारिश का आसार है। 08 और 09 मार्च को दक्षिण बिहार के जिलों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
आज कैसा रहेगा मौसम
आज यानी 04 मार्च को बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में आसमान साफ रहने से तेज धूप देखने को मिलेगी। इस वजह से गर्मी महसूस होगी। दोपहर के दौरान बहुत तेज गति की हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। 5 मार्च से राज्य में दिन एवं रात के तापमान में 2-3°C की गिरावट की संभावना है। आज अधिकांश जिलों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।