खास खबरछत्तीसगढ़राजनीतिक

जामुल में कोर्सेवाड़ा की मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

जामुल में कोर्सेवाड़ा की मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितजामुल में कोर्सेवाड़ा की मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितजामुल में कोर्सेवाड़ा की मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

अहिवारा विधानसभा में भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत: रेखराम बंछोर जामुल। अहिवारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का जामुल मंडल में कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया।  समस्त 24 बूथों से आये कार्यकर्ता में पुन: एक ऊर्जा संचारित हो चुकी है। जामुल मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी के नेतृत्व में श्री कोर्सेवाड़ा का पहला कार्यकर्ता मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें मण्डल के कोने-कोने से आये भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह से बढ़चढ़ कर अपनी निष्ठा कोर्सेवाड़ा गुरुजी के प्रति प्रेषित किया साथ ही विश्वास दिलाया कि हर बूथ में सिर्फ कमल का फूल खिलेगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर ने कहा कि अहिवारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की एतिहासिक जीत होगी। इस बीच भिलाई जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखराम बंछोर, मंडल प्रभारी बिजेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर व समस्त मण्डल पदाधिकारी के मौजूदगी में कांग्रेस के छाया पार्षद तीरथ साहू ने भाजपा ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने कांग्रेस नेता तीरथ साहू को गमछा पहनकर आदरपूर्वक भाजपा प्रवेश करवाया। वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, मण्डल प्रभारी बिजेंद्र सिंह, महामंत्री बंटी गुप्ता, नूतन वर्मा, वरिष्ठ पार्षद दीपक गुप्ता, पार्षद खम्मन ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद कविता बिस्वाल, प्रदेश युवा मोर्चा प्रसार मंत्री आकाश सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री एज मोर्चा संतोष मारकंडे, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिलाध्यक्ष ेज मोर्चा द्वारिका चंद्रवंशी, मंडल उपाध्यक्ष अरुण यादव, दीपक सिंह, अनिता साहू, ठाकुर विक्रम सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष सुभाष पंचाल, मंडल मंत्री शंकर साहू, संजय यादव, पूर्व महामन्त्री मनीष साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, महामन्त्री विक्की डोमेन्द्र बंछोर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की संचालन महामंत्री प्रशांत बंटी गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button