छत्तीसगढ़

तिल्दा में नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण आज से

लवन सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- यहां से 6 किमी दूर महानदी किनारे बसे ग्राम तिल्दा में सोमवार से नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण समारोह होगा। आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम उपाध्यक्ष, सचिव तिजौराम, सह सचिव संखराम, कोषाध्यक्ष भगवानी, उप कोषाध्यक्ष दीनबंधु, सरपंच भुलाऊ राम डहरिया ने बताया कि तिल्दा में राजनगर चौक में पहले साल आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास पंडित अनूप पांडे लवन वाले होंगे। मेन पुजारी संताराम, धनु राम प्रीत राम एवं राजेश होंगे। प्रत्येक दिन प्रत्येक मानस मंडली को सम्मान के रूप में इनाम दिया जाएगा। कलश स्थापना गौरी पूजन एवं प्रारंभ सोमवार को राम राजतिलक अौर कथा विश्राम 12 को एवं हवन सहस्त्रधारा व ब्राह्मण भोज 13 को होगा।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button