छत्तीसगढ़

आगर नदी में बहते हुए एक बच्चे की लाश मिली

मुंगेली। आगर नदी में बहते हुए एक बच्चे की लाश मिली
चन्दरगढ़ही के समीप ग्रामीणों ने नदी से बच्चे की लाश को बाहर निकाला है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल बच्चे की शिनाख्त नही हुई है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बालक की उम्र 4 से 5 साल है। बच्चा नदी में तैर रहा था जिसे गांव के ही एक युवक ने देखा युवक ने नदी में बहते बच्चे को तैरकर बाहर निकाला।


ग्रामीणों के मुताबिक लाश मुंगेली से पथरिया की और बहकर आई है। नदी में बच्चे की लाश मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद बच्चे की शिनाख्त के लिए आसपास गांवो और पुलिस थानों को सूचित किया जा रहा है।

मनीष नामदेव मुंगेली

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button