छत्तीसगढ़

जिले में 48 लाख क्विंटल से अधिक हुई धान की खरीदी किसानों के स्वागत के साथ धान खरीदी हुआ सम्पन्नजिले में 48 लाख क्विंटल से अधिक हुई धान की खरीदी किसानों के स्वागत के साथ धान खरीदी हुआ सम्पन्न More than 48 lakh quintals of paddy were purchased in the district Paddy procurement completed with the welcome of farmers

जिले में 48 लाख क्विंटल से अधिक हुई धान की खरीदी
किसानों के स्वागत के साथ धान खरीदी हुआ सम्पन्न

बिलासपुर 07 फरवरी 2022

जिले में कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक 1 लाख 9 हजार से अधिक किसानों से 48 लाख 32 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
धान खरीदी के अंतिम दिन तखतपुर के ग्राम मोछ के धान खरीदी केंद्र में एसडीएम श्री महेश शर्मा ने माला पहनाकर किसानों का स्वागत किया।

इस अवसर पर खाद्य निरीक्षक श्री श्याम वस्त्रकार भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जिले के मस्तूरी विकासखण्ड में सर्वाधिक धान की खरीदी हुई।
सभी धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। जिले के धान खरीदी केंद्रों में कुल 86 लाख 10 हजार से अधिक बारदानें उपलब्ध कराये गये थे।
इनमें 41 लाख नग से अधिक नए जूट बारदानें तथा 42 लाख 36 हजार नग से अधिक पुराने जूट के बारदानें उपलब्ध कराये गये थे।
इसके अतिरिक्त बारिश से बचाव के लिए तारपोलिन की भी पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थी ताकि बारिश होने पर धान को कोई नुकसान न हो।

 

खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी सुचारू रूप से राईस मिलरों द्वारा कराया जा रहा है। जिले में अब तक 33 लाख 48 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव कर लिया गया है। जो कि कुल खरीदे गये धान का 69.20 प्रतिशत है। खाद्य नियंत्रक राजेश शर्मा ने बताया कि खरीदी केंद्रों से धान उठाव का कार्य भी चल रहा है और समय सीमा में शेष धान का उठाव पूरा कर लिया जाएगा।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button