बडेराजपुर के कोंगेरा में 27 जनवरी को 12 बजे होगा मुख्यमंत्री का आगमन व सभा
तैयारी पूर्ण करोडों की सौगात मिलने की आस- संतराम नेताम
केशकाल (के.शशिधरण)। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र केशकाल के अंतर्गत बडेराजपुर (विश्रामपुरी) ब्लाॅक के कोगेंरा में छ.ग. शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना गोठान की समीक्षा व ग्रामीणों से रूबारू एवं आमसभा की तैयारी पूर्ण हो चूका है, मुख्यमंत्री का कोगेरा कार्यक्रम की जिला प्रशासन कोण्डागांव सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल मुख्यमंत्री का जिला अंतर्गत कोण्डागांव 26 जनवरी को आगमन व रात्रि विश्राम एवं 27 जनवरी 2021 को गाम कोंगेरा (विश्रामपुरी) में गोधन न्याय योजना की गोठान की समीक्षा व ग्रामीणों से रूबारू एवं आमसभा कार्यक्रम तय हो चुका है, मुख्यमंत्री का कोंगेरा आगमन की सभी तैयारियाॅ पूर्ण होने की जानकारी संतराम नेताम विधायक के करीबी सूत्रों से प्राप्त हुआ है। कांग्रेस पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधायक संतराम नेताम अपने क्षेत्र अंतर्गत करोडो विकास कार्याें से संबंधित मांग पत्र सौपेगें। जिस पर क्षेत्रवासियों ने भी मुख्यमंत्री से करोडों के विकास कार्याें की घोषणा होने की उम्मीदे लेकर बैठे है।
मुख्यमंत्री का बस्तर प्रवास के मध्य नजर विपक्ष से धान खरीदी मुद्दा पुरे ताकत के साथ उठाते हुये जिला कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया गया। इधर भाजपा की आक्रमक तेवर को देखते हुये भूपेश सरकार ने यह साफ कह दिया है, कि छ.ग. सरकार द्वारा किसानों से अब तक एक लाख से अधिक मेट्रिक टन धान खरीदी किया गया है। जो अब तक छ.ग. के इतिहास में एक रिकार्ड है।