Uncategorized

राज्य शासन ने बैगा विकास अभिकरण कबीरधाम के अध्यक्ष एवं पांच सदस्यों का मनोनयन किया, सूची जारी

राज्य शासन ने बैगा विकास अभिकरण कबीरधाम के अध्यक्ष एवं पांच सदस्यों का मनोनयन किया, सूची जारी

अध्यक्ष एवं सदस्यों ने वनमंत्री श्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया

कवर्धा, 17 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग द्वारा कबीरधाम जिले में निवासरत् विशेष रूप से कमजोर जनजातियों समूह बैगा विकास अभिकरण के लिए अध्यक्ष एवं पांच सदस्यों का मनोनयन कर सूची जारी किया गया है। राज्य शासन द्वारा पूर्व में किए गए मनोनयन आदेश एवं अधिसूचनाओं को अतिष्ठित करते हुए अध्यक्ष एवं पांच सदस्यों का मनोनयन किया है। मनोनित अध्यक्ष एवं सभी पांच सदस्यों ने वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जारी सूची के आधार पर बैगा विकास अभिकरण कबीरधाम के अध्यक्ष पद पर श्री पुसूराम मेरावी को मनोनयन किया गया है। वे बोड़ला विकासखंड के ग्राम खिलाही, पोस्ट चिल्फी के निवासी है। इसी तरह बैगा विकास अभिकरण के सदस्य ग्राम बैजलपुर निवासी श्री सोनालाल बैगा, ग्राम मुंडादादर (केसमर्दा) निवासी श्री रमई धुर्वे, ग्राम कुकरापानी निवासी श्री तितरा बैगा, ग्राम कुमान निवासी श्री समारू सिंह और ग्राम मुड़वाही निवासी श्री गैहरू सिंह बैगा को सदस्य के रूप में मनोनित किया गया है

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button