Accidentछत्तीसगढ़

Kondagaon_ मिनी ट्रक और कार की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत, परिचालक घायल

कोंडागांव 08 दिसम्बर। कोंडागाँव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दहीकोंगा बल्लारी नाला पुलिया पर मिनी ट्रक और कार की आमने सामने भिड़ंत में छोटा हाथी के चालक की मौके पर मौत हो गयी और अन्य 4 घायल अवस्था में उपचार के लिये जिला अस्पताल लाये गये है।

घटना में मिली जानकारी के अनुसार के नेशनल हाइवे 30 पर रायपुर से तीन लोग स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 04 एम आर 3080 में जगदलपुर की ओर जाने के लिए निकले थे इसी दौरान मंगलवार की शाम लगभग शाम 4.30 बजे कोंडागांव से 15 किमी की दुरी पर दहिकोंगा के समीप बल्लारी पुलिया के ऊपर विपरीत दिशा से आ रही एक अशोक लीलैंड मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमके 5355 से आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही मिनी ट्रक चालक सोहन साहू, निवासी भिलाई की मौत हो गयी और परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में कार सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नही आई है, कार सवार सभी लोग प्रथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बताये जा रहे, वही घायल परिचालक का इलाज कोंडागांव जिला अस्पताल में जारी है और वह भी सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद ट्रेफिक पुलिस मौके पर पहुँच चुकी थी और मिनी ट्रक में बुरी तरिके से चालक के शव को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिये तत्काल जिला अस्पताल भेजकर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल की गई।

http://sabkasandesh.com/archives/88830

Related Articles

Back to top button