छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को दी सम्सम्मान विदाई:Corporate administration gave respectful farewell to employees

सुभद्रा सिंह, दिवाकर भारती, जोहन सिन्हा,राजू सहित एमआईसी के सभी सदस्य रहे मौजूद

भिलाई । 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई, के कर्मचारियों को मंगलवार को ससम्मान विदाई दी गई। महापौर परिषद की सदस्य एवं सामान्य प्रशासन विभाग की प्रभारी श्रीमती सुभद्रा सिंह एवं निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते हुए अपने सेवा के दौरान अनुभव को साझा किया। उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने। महापौर परिषद के सदस्य एवं सामान्य प्रशासन विभाग की प्रभारी सुभद्रा सिंह ने सेवानिवृत्त होने वाले दयालदास साहू, मंगला जोशी एवं गैंदलाल वर्मा के बारे में कहा कि इन कर्मचारियों ने निगम हित में पूरी निष्ठा एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुए कार्य किए है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है, उन्होंने सभी कर्मचारियों स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना किए। इससे पूर्व महापौर परिषद के सदस्यों ने महापौर कक्ष में गैंदलाल वर्मा के सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी, महापौर देवेन्द्र यादव की अनुपस्थिति में नीरज पॉल ने श्री यादव द्वारा दिए उपहार को गैंदलाल वर्मा को भेंट किया, उल्लेखनीय है कि श्री वर्मा ने काफी वर्षों तक महापौर कक्ष में अपनी सेवा दिया है। इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, जोहन सिन्हा, दिवाकर भारती, सोशन लोगन, सुशीला देवांगन, सूर्यकान्त सिन्हा, जी.राजू, एवं सत्येन्द्र बंजारे उपस्थित थे! सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी दयालदास साहू पिता स्व. श्री रोमनाथ साहू टाउन प्लानिंग असिस्टेंट, श्रीमती मंगला जोशी पति श्री अवधूत जोशी पम्प सहायक, गैंदलाल वर्मा पिता स्व. कपिल राम वर्मा दफ्तरी, को उनके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में विदाई दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, जीवन वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, संजय शर्मा, पुरूषोत्तम साहू, अजय शुक्ला, विनोद चंद्राकर, चंद्रपाल हरमुख, गैंदलाल सिन्हा, उषा देशमुख, शशिभूषण मोहंती एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

====

Related Articles

Back to top button