छत्तीसगढ़

MLA अमर अग्रवाल ने सुकमा आईईडी विस्फोट में घायल थाना प्रभारी से की मुलाकात।

MLA अमर अग्रवाल ने सुकमा आईईडी विस्फोट में घायल थाना प्रभारी से की मुलाकात।

सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में विगत दिनों नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में घायल हुए थाना प्रभारी सोनल ग्वाला जी से आज नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा दे रहे पुलिस अधिकारी और जवान अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो कार्य कर रहे हैं, वह अद्वितीय है। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे वीर जवानों और अधिकारियों के मनोबल को बनाए रखने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा है, कि श्री सोनल ग्वाला जी शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और अपने कर्तव्य पथ पर फिर से सक्रिय हों।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button