छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

किसानों के लिए बाजार की खुली खरीद के लिए एमएसपी अनिवार्य हो-रघु ठाकुर:MSP mandatory for farmers to open market purchases – Raghu Thakur

भिलाई। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रघु ठाकुर ने एक पत्रकारवार्ता में कहा कि है कि अगर मोदी सरकार किसानों के हित के लिए कानून में तीन बातें जोड़ं ले तो उनकी पार्टी सरकार से सहमत हो सकती है। उन्होंने स्व.श्याम मनोहर गुलाब सिंह के निवास पर  पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपरोक्त तीन बातों के संबंध में बताया कि किसानों के लिए कांटेक्ट फार्म या बाजार की खुली खरीद के लिए  एम.एस.पी अनिवार्य हो। न्यायपालिका के अधिकारी सीमित रख दिया गया है, उसे दुरूस्त करते हुए किसानों को न्यायालय जाने में कोई शुल्क न देना पड़े तथा स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करते हुए लागत मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक राशि किसानों को दी जाए अर्थात उजर का डेढ़ गुना भुगतान हो। उन्होंने मतदान के बगैर ध्वनिमत से पारित  अध्यादेश को अनुचित बताते हुए कहा कि बुनियादी त्रुटियों में सुधार की जरूरत है। उन्हें कानून में जोड़ा जाए। न्यायपालिका के अधिकारियों का हनन हो रहा है। अब विवाद का निपटारा प्रशासनिक अफसर करने लगे है जो किसी भी दृष्टि से उचित नही है। उन्होंने लगत छ: दशक पूर्व डॉ. मनोहर लोहिया द्वारा किसानों के लिए दाम बांधो आंदोलन का जिक्र किया और इसे वर्तमान के लिए भी उपयुक्त निरूपित किया। उन्होंने कोरोना काल में स्कूल बंद हो जाने को अनुचित करार देते हुए एक साजिश का हिस्सा बताया। इससे देश में 5 करोड़ 30 लाख मोबाईल की ब्रिकी हुई है जिसका लाभ मोबाइल निर्माता कंपनी को हुआ। किन्तु ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी नेटवर्क नहीं होने से पढ़ाई से वंचित हो रहे है। यह भी देश की 70 प्रतिशत आबादी को चीन जैसे देश में बीस करोड़ विद्यार्थी स्कूल जाना शुरू कर सकते है तो भारत के 8 करोड़ विद्यार्थी क्यों? इस प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक पंडा, बंशी श्रीमाली, रामजनम शर्मा  , सुनील नेताम, जयसिंह कुंजाम आदि लोग उपस्थित थे।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button