Kondagaon: लगभग 22 घंटे मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने गहरे पानी से खोज निकाला तीसरे लड़के का शव, रेस्क्यू टीम फैल

शनिवार को हुई थी 3 लड़को की डूबने से मौत, देर शाम तक हुआ था 2 का शव बरामद
जन्मदिन मनाने गये हुये थे 8 लड़के नदी के किनारे
कोंडागांव। जिला मुख्यालय में शनिवार को नदी के पानी मे डूबने से 3 लड़को की मौत हो गयी थी। जिसमे से देर शाम तक रेस्क्यू टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 2 लड़को अमोख ठाकुर और कामरान अंसारी का शव बरामद कर लिया गया था। लेकिन तीसरे लड़के वत्सल सेन का शव खोजने में रात हो जाने की वजह से दिक्कत आ रही थी तो अगले दिन आज रविवार को सुबह फिर से कोंडागांव एवं जगदलपुर से आई रेस्क्यू टीम द्वारा खोजबीन सुरु की गई लेकिन दोपहर तक नाकाम रही प्रशासन की यह रेस्क्यू टीम। शव की खोजबीन में लगभग 22 घण्टे चुके थे लेकिन कोई सफलता रेस्क्यू टीम को नही मिली थी।
उसके बाद पास के गांव के कुछ लोगो ने अपने अथक प्रयासों से नदी की गहराई में जाकर वत्सल का शव खोज निकालने में कामयाबी हासिल की जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। शव खोज कर निकालने वाले ग्रामीणों का कहना है कि रेस्क्यू टीम पूरी तरह से फैल है क्योंकि शनिवार की शाम को भी हम ग्रामीणों ने ही 2 शवो को खोज कर निकला था।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय कोण्डागांव नगर में शनिवार को अमोख ठाकुर का जन्मदिन मनाने चारगांव स्टॉप डैम के समीप गए कुल 8 दोस्तों में से, नदी के पानी में नहाने के लिए उतरे 3 लड़कों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। उनमें अमोख ठाकुर 15 वर्ष, वत्सल सेन 16 वर्ष और कामरान अंसारी 16 वर्ष शामिल हैं। इनमें से अमोख और कामरान का शव शनिवार की शाम तक बरामद कर लिया गया है एवं वत्सल सेन का शव बरामद नहीं हो पाया था और रेस्क्यू टीम के द्वारा खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
http://sabkasandesh.com/archives/83907
http://sabkasandesh.com/archives/83991