छत्तीसगढ़ वन मंत्री भईया मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार बोडला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू द्वारा काढहा वितरण एवं घरों में जाकर सर्दी ,खांसी, बुखार सर्वे किया जा रहा है
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
कवर्धा/बोडला छत्तीसगढ़ वन,पर्यावरण एवं आवास मंत्री आदरणीय मोहम्मद अकबर जी के निर्देश पर बोडला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री रामचरन साहू जी के द्वारा बोडला नगर के सभी घर-घर जाकर लोगों को कोरेना संक्रमित से बचाव एवं रोकथाम के जानकारी एवं फैलाव से बचने के लिए घरों में जाकर सुरक्षित रहने के लिए बताया जा रहा है जैसे कि दिन में कम से कम 4 बार गर्म पानी पिये व भाप लेवे एवं ज्यादा भीड़ वाले जगह में जाने से बचे एवं हमेशा मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने एवं सुरक्षित रहने के लिए बताया जा रहा है एवं नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 5,एवं 14 के सभी घरों में जाकर काढहा वितरण किया जा रहा है एवं साथ मे नगर पंचायत के सभी घरों में
जाकर सर्दी, खांसी, बुखार एवं कोई भी परेशानी का जानकारी लिया जा रहा है *नगर अध्यक्ष सावित्री साहू* द्वारा साथ मे
पार्षद अर्जुन पटेल , नगर पंचायत के कर्मचारि,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, व स्वास्थ विभाग के अधिकारी के साथ मिल कर किया जा रहा है
श्रीमती सावित्री रामचरन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बोडला