महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने किया राष्ट्रीय पोषण माह के गतिविधियां का निरीक्षण!
कांकेर
महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने किया राष्ट्रीय पोषण माह के गतिविधियां का निरीक्षण!
महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री आर. प्रशन्ना ने कांकेर जिले में चलाई जा रही राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के गतिविधियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सचिव श्री प्रशन्ना ने बाल विकास परियोजना कांकेर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र पण्डरीपानी और चारामा परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र तारसगांव एवं पलेवा का अवलोकन किया। उन्होंने राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए माताओं एवं बच्चों को प्रदाय किये जाने वाले गरम भोजन एवं स्वास्थ्य पोषण दिवस संबंधी जानकारी ली गई। उक्त ग्राम पंचायतों को कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत बनाने सरपंचों से विस्तृत चर्चा किया गया तथा विभागीय अमला को इस संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगाये गये पोषण वाटिकाओं का अवलोकन करते हुए उपस्थित गर्भवती माताओं एवं एनिमिक महिलाओं को घरों में मुनगा पौधा एवं बीज मिनिकिट लगाने के लिए प्रदाय किया गया, साथ ही सचिव आर. प्रशन्ना द्वारा उद्यानिकी विभाग के माध्यम से आंगनबाडी केन्द्र पण्डरीपानी में वृक्षा रोपण किया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों की संख्या और गर्भवती व एनिमिक महिलाओं की जानकारी ली तथा बच्चों को परोसे गये पौष्टिक गरम भोजन का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र पण्डरीपानी में 03 से 6 वर्ष के 19 बच्चें, 09 गर्भवती माताएं और 02 एनिमिक महिलाओं को गरम भोजन का वितरण किया जा रहा है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र तारासगांव में 03 से 06 वर्ष के 12 बच्चें तथा 04 गर्भवती माताएं और आंगनबाड़ी केन्द्र पलेवा में 03 से 06 वर्ष के 11 बच्चें और 03 गर्भवती माताएं को गरम भोजन का वितरण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशनक्रांति टंडन, सीडीओपी सी.एस. मिश्रा, सहायक संचालक उद्यानिकी व्ही. के. गौतम, परियोजना अधिकारी त्रिभुवन ध्रुव एवं शकुंतला कोमरे, पर्यवेक्षक आर वट्टी, ममता सुकदेवे और चित्रेश्वरी जैन उपस्थित थे।