उत्तर प्रदेश नामदेव समाज का गौरव: डॉ. अंकित नामदेव राजपत्रित अधिकारी बने
पूरे समाज में खुशी की लहर

सबका संदेश प्रधान संपादक अभिताभ नामदेव 9425569117
उत्तर प्रदेश नामदेव समाज का गौरव: डॉ. अंकित नामदेव राजपत्रित अधिकारी बने
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के सौरई (मडावरा) निवासी डॉ. अंकित नामदेव का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा राजपत्रित अधिकारी के पद पर चयन होने पर नामदेव समाज में हर्ष का वातावरण है।
डॉ. अंकित नामदेव ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे ललितपुर जिले एवं नामदेव समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने की नई दिशा देगी।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पिता श्री डॉ. काशीराम नामदेव, बड़े भाई श्री राहुल नामदेव (क्षेत्र पंचायत सदस्य) एवं समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि डॉ. अंकित नामदेव अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र की निरंतर सेवा करें।
डॉ. अंकित नामदेव एवं समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।



