ट्राफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक हुए रिटायर

उपपुलिस अधीक्षक सहित सभी स्टाफ ने दी ससम्मान बिदाई
भिलाई। यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष सुपेला में सोमवार 31 अगस्त को ट्राफिक पुलिस विभाग में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक बल्दु चन्द्राकर सेवानिवृत्त हो गये। इस दौरान गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग एवं निरी0 भारती मरकाम, निरीक्षक लता चौरे, सउनि. जोहन पन्ना, सउनि. हुकूम सिंह एवं समस्त यातायात स्टाफ के द्वारा सेवानिवृत प्रधान आरक्षक बन्दु चन्द्राकर विदाई सम्मान दिया गया। इस अवसर पर उपुअ यातायात द्वारा श्रीफल एवं साल देकर सप्रेंम भेट तथा यातायात निरीक्षक द्वारा पुष्प देकर सम्मान किया गया एवं उपुअ यातायात द्वारा प्रधान आरक्षक बन्दु चन्द्राकर को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही ट्राफिक डीएसपी गुरजीत सिंह ने कहा कि उनके द्वारा दिये गये 38 वर्ष की सेवा दिया गया, सेवाकाल के दौरान जनवरी 1982 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए ट्रेनिंग के पश्चात सर्व प्रथम विभाजित जिला बेमेतरा थाना तत्पश्चात भिलाई नगर थाना, भट्टी थाना, दुर्ग थाना एवं दो वर्ष पूर्व आरक्षक से प्रधान आरक्षक में पदोन्नति उपरांत यातायात में पदस्थ रहे।