देश दुनिया

Fair & Lovely नाम पर हुआ HUL और Emami में विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला | business – News in Hindi

Fair & Lovely नाम पर हुआ HUL और Emami में विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रतिकात्मक तस्वीर

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) द्वारा पुरुषों की त्वचा सुरक्षा से जुड़े उत्पाद को ‘ग्लो एंड हैंडसम’ नाम देने पर कड़ी आपत्ति की है. इमामी ने इस नाम पर अपना ट्रेडमार्क अधिकार का दावा किया है.

नई दिल्ली. घरेलू FMCG कंपनी इमामी (Emami Limited) ने अपनी प्रतिद्वंद्वी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) द्वारा पुरुषों की त्वचा सुरक्षा से जुड़े उत्पाद को ‘ग्लो एंड हैंडसम’  (Glow & Handosome) नाम देने पर कड़ी आपत्ति की है. इमामी ने इस नाम पर अपना ट्रेडमार्क अधिकार का दावा किया है. इमामी ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई का भी संकेत दिया है. कंपनी ने पहले ही पुरुषों की फेयरनेस क्रीम को नाम ‘इमामी ग्लो एंड हैंडसम’ कर दिया है.

पुरुषों की फेयरनेस क्रीम बाजार में बड़ी कंपनी इमामी
इमामी ने बयान में कहा, ‘‘हमें यह देखकर झटका लगा कि एचयूएल ने अपनी पुरुषों की फेयर एंड लवली श्रृंखला का नया नाम ‘ग्लो एंड हैंडसम’ रखने का फैसला किया है. इमामी के पास ‘फेयर एंड हैंडसम’ ब्रांड है. पुरुषों की फेयरनेस क्रीम बाजार में वह अग्रणी कंपनी है. उसके पास ट्रेडमार्क का कानूनी अधिकार है.’’

यह भी पढ़ें: कोरोना के इलाज की संभावित दवा Remdesivir 3 महीने के लिए हुई आउट ऑफ स्टॉककानूनी विशेषज्ञों की सलाह ले रही इमामी

कोलकाता के समूह ने कहा कि उसे HUL के कदम से झटका लगा है, लेकिन इस पर उसे हैरानी नहीं हुई है. समय-समय पर एचयूएल उसकी ब्रांड छवि को आघात पहुंचाने के लिए अनुचित व्यापार व्यवहार का सहारा लेती है. इमामी ने कहा कि वह इस मामले में आगे कदम उठाने के लिए कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रही है.

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने नहीं दिया कोई जवाब
एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने लोकप्रिय त्चचा सुरक्षा ब्रांड फेयर एंड लवली का नाम बदलकर ‘ग्लो एंड लवली’ करने का फैसला किया है. इस उत्पाद की पुरुष श्रृंखला का नाम ‘ग्लो एंड हैंडसम’ किया गया है. इस पूरे मामले में हिंदुस्तान यूनिलीवर की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.

First published: July 2, 2020, 10:48 PM IST



Source link

Related Articles

Back to top button