छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद पर भर्ती हेतु 24 जून तक  आवेदन पत्र आमंत्रित 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद पर भर्ती हेतु 24 जून तक 

आवेदन पत्र आमंत्रित 
 
नारायणपुर 12 जून 2020 – कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना बेनूर अंतर्गत ग्रामों में नवीन/पुराने आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 3 पदों पर नियुक्ति किये जाने हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र कार्यालय बाल विकास परियोजना नारायणपुर में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद पर ग्राम पंचायत कोलियारी में भर्ती होगी। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पद ग्राम पंचायत कुल्हाड़गांव और रेमावंड में भरे जायेंगे। भर्ती हेतु आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अनुभव अनुसार आयु सीमा में छूट दी जायेगी। आवेदिका उसी वार्ड अथवा ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शैक्षणिक योग्यता 12 अथवा 11वीं बोर्ड उत्तीर्ण हो, वहीं आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण अनिवार्य है। उक्त पदों पर भर्ती हेतु नियम एवं शर्तों की जानकारी हेतु कार्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणपुर से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button