शिव हनुमान मंदिर के सामने कावड़ियों को बांटे गए फल, सेवा के लिए डटे श्रद्धालु हर हर महादेव, बोल बम बोल बम

शिव हनुमान मंदिर के सामने कावड़ियों को बांटे गए फल, सेवा के लिए डटे श्रद्धालु हर हर महादेव, बोल बम बोल बम
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट ।
कोटा विधानसभा – रविवार को बेलपान से जल लेकर सोमवार को बूढ़ा महादेव रतनपुर में कांवडिया जलाभिषेक करेंगे कोटा में बोल बम कावंडियों का जगह जगह शिवभक्तों नें स्वागत करते हुए उनके लिए फल मीठा जलपान की सुंदर व्यवस्था की l
मेन रोड स्थित शिव हनुमान मंदिर के सामने कावड़ियों को फल वितरण किया गया।
इस पुनीत कार्य में स्थानीय श्रद्धालुओं शिवभक्तों नें हिस्सा लिया। कावड़ियों की सेवा और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विवेक गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, मयंक मिश्रा, प्रांजल चौकसे, हरीश तुलस्यान, दीपक चौकसे, आकाश मिश्र और विशु गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इन सभी सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक कावड़ यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें फल भेंट कर पुण्य लाभ कमाया।


