छत्तीसगढ़

दंडाधिकारी के निर्देश पर डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने शव का पीएम किया

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ गौरेला- ग्राम सारबहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिताजली लाश के मामले में मंगलवार को दंडाधिकारी के निर्देश पर डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने शव का पीएम किया। उसके परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने हत्या कर जलाने की बात कही। पुलिस ने कहा अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगीपुलिस को मृतका पिंकी जायसवाल (27)के परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति मुकेश जायसवाल,राजू मारपीट करता था। पिंकी ने परिजनों को जानकारी दी थी, जिस पर राजू को समझाइश भी दी गई थी। रविवार को भी राजू नशे में पिंकी के साथ मारपीट किया. पिंकी ने इसकी जानकारी मरवाही में रहने वाली बड़ी बहन को दी थी। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे और समझाइश देकर वापस लौट गए थे। उन्होंने कहा जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तो उन्हें सूचना क्यों नहीं दी गई। मृतका के मामा काशी जायसवाल ने बताया कि पिंकी के ससुरालवालों ने मौत की खबर दी थी। जिस पर वे पहुंचे जहां जली अवस्था में शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था। उन्होंने कह पिंकी के गर्दन के पिछले हिस्से में किसी रस्सी जैसी किसी चीज के निशान बने थे। शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। हत्या के बाद जलाया गया है। मामले में पुलिस को जांच विवेचना में लेनी की बात कही।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button