खास खबर

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के कौन से तीन जिलों में 3 मई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा पूरी जानकारी पढे

 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बेमेतरा और मुंगेली जिले के बाद बस्तर में भी 3 मई तक पूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है. इस संबंध में कलेक्टर डॉ. अय्याज तंबोली ने आदेश जारी कर दिया है.

जारी आदेश के अनुसार पूरे बस्तर में 48 घंटे तक कर्फ्यू रहेगा. 2 मई सुबह 6 बजे से लेकर 3 मई की रात 12 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. इस दौरान सिर्फ अस्पताल और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को खुले रखने की अनुमति दी गई है. इसके अलावा सभी दुकानों, पेट्रोल पंप, बैंक और सार्वजनिक कार्यक्रम पर पूरी तरह से बंद रहेंगे. लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ के दो जिले बेमेतरा और मुगेली कलेक्टर ने पहले ही 1 मई से 3 मई तक जिले में पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया था. इन दोनों जिलों में पेट्रोल पंप, बैंक और मेडिकल सेक्टर खुले रहेंगे. बाकी दुकानें बंद रहेंगी

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button