छत्तीसगढ़

राजधानी 4 अप्रैल को पूरी सख्ती के साथ होगा बन्द जानिए पूरी खबर

रायपुर  सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-रविवार को राजधानी में अघोषित कर्फ्यू रहेगा। राजधानी में कल किराना दुकान और सब्जी दुकान भी बंद रहेगी। कल सिर्फ लाकडाउन में दवा, दूध और पेट्रोल पंप ही खुली रहेगी, जबकि बाकी सभी दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से सभी दुकानों में इस बाबत सूचना दे दी गयी है। इससे पहले आज शाम भी पुलिस ने फ्लाईंग मार्च कर बाजार में अनावश्यक घूम रहे लोगों से पुलिस कड़ाई से पेश आयी।

आपको बता दें कि राजधानी पुलिस ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिये थे कि अगले 48 घंटे वो कड़ाई के साथ लॉकडाउन का पालन करायेगी और बहानेबाजी कर सड़क पर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी। राजधानी पुलिस के इस निर्देश के बाद शनिवार शाम को रायपुर में सड़कों पर अचानक से भीड़ कम हो गयी। माना जा रहा है कि कल राजधानी पुलिस और भी सख्ती के साथ मुस्तैद रहेगी।

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button