दैनिक राशिफल

29 मार्च क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- आपको अपने स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की जरूरत है । शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बनेगी जिसके कार्यक्षेत्र में नुकसान का सामना करना पड़ेगा । दिन की शुरुआत पिता से आशीर्वाद लेकर करें ।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता होगी जिसके कारण मित्रों के साथ मतभेद पैदा हो सकता है । कार्यक्षतेर में शुभ फलों की प्राप्ति होगी । परिवार की सुख शांति में कमी बन सकती है ।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी हर तरफ से खुशी के हालात पैदा होंगे । मित्रों के साथ ज़्यादा समय व्यतीत न करें अन्यथा किसी न किसी समस्या में फस सकते हो ।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- परिवार के सदस्याओं के साथ किसी प्रकार का मतभेद पैदा हो सकता है । आज के दिन बनाई गयी सारी योजनाएँ आपकी सफल होंगी । माता की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी ।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के परचम लहरायेंगे । कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी । शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी । पिता की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी ।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- आज आपको परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति होगी परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा है । दिन की शुरुआत केसर का तिलक लगाकर करें ।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- आज आपको भाग्य का अधिक साथ नहीं मिल पाएगा, आपके प्रत्येक कार्य में बाधाएँ आएंगी । मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा और परिवार के साथ भी अच्छा समय गुजरेगा ।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- आज भाग्य आपको हर संभव सहयोग करेगा और परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा । बच्चे पढ़ाई लिखाईमें मन नहीं लगा पाएंगे जिसके कारण परीक्षा में आशातीत फल प्राप्त नहीं हो पाएंगे ।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- पिता से हर संभव सहायता प्राप्त होंगी । नौकरी करने वालों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा । जो व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी किस्मत आज चमक सकती है ।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- स्वभाव में गुस्से की बढ़ोतरी होगी जिसके कारण किसी के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है । शरीर में आलस्य की बढ़ोतरी होगी । आज आपका स्वभाव थोड़ा घमंडी होगा ।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- आज परिवार में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है । बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियाँ आएंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा ।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें, अन्यथा अलगाव का सामना करना पड़ सकता है । आज आपके शरीर मे नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा । आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे ।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button