छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कांग्रेस ने तुलसी साहू पर फिर जताया विश्चास, बनी नवगठित भिलाई शहर जिला कांग्रेस का पहला अध्यक्ष सीएम के करीबी निर्मल कोसरे को मिला दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष का कमान

भिलाई ।  कांग्रेस संगठन का पुर्नगठन हो गया है। दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू को नवगठित भिलाइ शहर जिला कांग्रेस का पहला अध्यक्ष बनाया गया है, इसके साथ ही लंबे समय से चले आ रही मांग खत्म हो गई और अब भिलाई शहर कांग्रेस का पुर्नगठन हो गया और पहला अध्यक्ष भी श्रीमती तुलसी साहू के रूप में मिल गया, अब वे शीघ्र ही अपने कार्यकारिणी की घोषणा करेगी। वहीं  कांग्रेस के दुर्ग जिला ग्रामीण संगठन की कमान युवा नेता निर्मल कोसरे को सौंपी गई है। भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र के गनियारी वार्ड निवासी निर्मल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों में से एक है। वहीं दुर्ग शहर जिला संगठन का अध्यक्ष गया पटेल को बनाया गया है।

पूर्व विधायक प्रतिमा व जीतेन्द्र साहू और राजेन्द्र साहू को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह

दुर्ग जिला ग्रामीण संगठन का जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे को बनाया गया। वहीं भिलाई शहर जिला की कमान तुलसी साहू को मिली है। प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर को उपाध्यक्ष व जीतेन्द्र साहू, राजेन्द्र साहू तथा अरुण सिंह सिसोदिया को महामंत्री नियुक्त किया गया है। कल देर शाम सूची जारी होते ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला होने से इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस ने इस नियुक्ति के जरिए जातिगत संतुलन का भी संकेत दिया है।

यहाँ भी देखे…

Related Articles

Back to top button