छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई निगम के पांच कर्मचारी गये रिसाली निगम में अनिल मेश्राम, चिंताराम बंजारे,अनुजराम, कोसरिया व देवेन्द्र हुए अस्थाई रूप से हुए पदस्थ,

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई एवं नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली के मध्य परिसंपत्तियों के अंतरण प्रारंभ होने के पश्चात भिलाई निगम मे कार्यरत कर्मचारियों को रिसाली निगम में प्रचलित सेवाओं के संपादन एवं क्रियान्वयन के लिए अस्थाई रूप से पदस्थ किया जा रहा है पूर्व में भी कई अधिकारी कर्मचारियों को रिसाली निगम में पदस्थ किया गया है! गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 7 सहपठित धारा 405 के प्रावधान अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के कतिपय क्षेत्रों को पृथक कर नगर पालिक निगम रिसाली का गठन किया गया है! नगर निगम रिसाली के आयुक्त के द्वारा दिनांक 12 मार्च को रिसाली के प्रस्तावित पद संरचना स्वीकृति के पूर्व निगम के कामकाज के संचालन के लिए अस्थाई रूप से कर्मचारियों को पदस्थ करने मांग की थी जिस पर भिलाई के निगमायुक्त ने चिंताराम बंजारे सहायक अधीक्षक जोन क्रमांक 5, अनिल मेश्राम राजस्व निरीक्षक जनगणना विभाग, अनुज राम यादव सहायक ग्रेड 2 जोन क्रमांक 5, देवेंद्र कोसरिया सहायक ग्रेड 2 सचिवालय तथा देवेंद्र कुमार वर्मा स्टेनो टाइपिस्ट अपीलीय कक्ष को रिसाली में कार्य करने के लिए अस्थाई तौर पर पदस्थ किया है!

यहाँ भी देख …..

Related Articles

Back to top button