छत्तीसगढ़

स्मार्ट सिटी बिलासपुर की पोल खोलती CLC प्लाजा के सामने सड़क में गड्ढे, हादसे को न्योता, विभाग बेखबर

स्मार्ट सिटी बिलासपुर की पोल खोलती CLC प्लाजा के सामने सड़क में गड्ढे, हादसे को न्योता, विभाग बेखबर

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
बिलासपुर। स्मार्ट सिटी बिलासपुर की हकीकत शहर के सबसे व्यस्त इलाके में देखने को मिल रही है। पुराने यातायात चोकी के पास CLC प्लाजा, नेहरू नगर चौक के सामने मुख्य सड़क की हालत बेहद दयनीय हो गई है। सड़क के किनारे गड्ढे बन गए हैं, जो रात के अंधेरे में दिखाई भी नहीं देते और कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर गहरा गड्ढा है, जहाँ से वाहन चालकों को गुजरना पड़ रहा है। रात में लाइट की कमी और गड्ढे में भरा कचरा इस खतरे को और बढ़ा देता है। रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन नगर निगम और स्मार्ट सिटी विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत तक नहीं हो पा रही।

प्रशासन को चाहिए कि इस मामले का तत्काल संज्ञान ले और सड़क की मरम्मत कराए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button