मानिकपुरी पनिका समाज पण्डरिया ब्लॉक अध्यक्ष का हुआ चयन

मानिकपुरी पनिका समाज पण्डरिया ब्लॉक अध्यक्ष का हुआ चयन
पण्डरिया, कबीरधाम |
मानिकपुरी पनिका समाज जिला कबीरधाम की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज तहसील साहू संघ सामुदायिक भवन, पण्डरिया में सम्पन्न हुई।
बैठक की अगुवाई जिला सचिव रवि मानिकपुरी ने की। बैठक में समाज के पांच सियान प्रमुख आगर दास, धर्मदास, मणिकदास एवं जिला अध्यक्ष राजू दास, कोषाध्यक्ष रामदास, संतोष दास जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में सर्वसम्मति से पण्डरिया ब्लॉक के सभी राययतों को बुलाकर ब्लॉक को नई बॉडी देने एवं समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार –
समाज के वरिष्ठ एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति में महंत पंचूदास मानिकपुरी (पाढ़ी) को पण्डरिया ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवगठित पण्डरिया ब्लॉक कार्यकारिणी इस प्रकार है :
- ब्लॉक अध्यक्ष : पंचूदास महंत (पाढ़ी)
- उपाध्यक्ष : दिलीप मानिकपुरी (पौनी), लक्ष्मण दास मानिकपुरी
- सचिव / महासचिव : सत्येंद्र मानिकपुरी
- कोषाध्यक्ष : मणिकदास (कोयलारी साहेब)
- संरक्षक : जीवन दास मानिकपुरी (भैसबोड़)
- पांच सियान मंडल : अघनु दास, जलेश दास, कलिदास रविदास, बजरहा दास, चंदू दास
बैठक में वरिष्ठ जनों एवं युवा वर्ग ने बड़ी संख्या में भाग लिया और समाज को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए वचनबद्ध हुए।
अंत में जिला सचिव रवि मानिकपुरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी, सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया और सभी से समाज के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
साहेब बंदगी साहेब



