छत्तीसगढ़

थाना रतनपुर मदनपुर बस स्टैण्ड के पास धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।।

थाना रतनपुर मदनपुर बस स्टैण्ड के पास धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l रतनपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल।।
आरोपी के कब्जे से 01 धारदार चाकू को किया गया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी –

  1. विकास दुबे पिता रमाकांत दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
    दिनांक 19.10.2026 को थाना रतनपुर में थाना रतनपुर में सूचना मिला कि एक व्यक्ति मदनपुर बस स्टैण्ड के पास धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है, कि सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, बस स्टैण्ड मदनपुर में धारदार चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा करने वाले बदमाश को पकड़ने टीम रवाना हुआ, बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर धारदार चाकू रखे बदमाश विकास दुबे को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाये व उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्र.आर. कौशल राम खॅुटे, आर. पवन ठाकुर, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button