बिलासपुर थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़सरा में एक विकलांग लड़की से बलात्कार करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की जनअपील, सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l आरोपी द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर किया गया बलात्कार, आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331, 351(3), 64(1) के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल l
नाम आरोपी – माखन लाल धृतलहरे पिता स्व. सरजू धृतलहरे उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बोड़सरा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
घटना का विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 04.10.2026 को प्रार्थी बोध सागर कोशले निवासी ग्राम बोडसरा द्वारा थाना चकरभाठा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके गांव का रहने वाला माखन लाल धृतलहरे उसके घर अंदर घुसकर उसकी विकलांग लडकी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था जिसे प्रार्थी की दुसरी लडकी देखी तो माखन धृतलहरे घर के पीछे के दरवाजे से भाग गया है कि रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में अपराध पंजीबद्व कर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी माखन का पतासाजी किया गया आरोपी फरार होने के फिराख में था जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर थाना चकरभाठा लाया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया ।
- चकरभाठा पुलिस की जनअपील –
- सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।