छत्तीसगढ़

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत् युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत् युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। कोरबा/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित “माय भारत युवा कार्यक्रम” के अंतर्गत दिनांक 28 सितम्बर 2026 को शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में युवा छात्र-छात्राओं ने “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” से जुड़कर नशे से दूर रहकर नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम कटघोरा श्री विपिन दुबे आईएएस ने युवा छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री विपिन दुबे ने विद्यार्थी जीवन में नशे के दुष्परिणाम को बताते हुए युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में समाज हित राष्ट्र हित के कार्य करते हुए अपना कैरियर का निर्माण करने को प्रेरित किए।
इस अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने जिले में संचालित किए जा रहे “माय भारत युवा कार्यक्रम” के उद्देश्यों और उसके महत्व को बताया, साथ ही “सेवा फ़र्स्ट इनोवेशन चैलेंज” में भाग लेकर अपने आइडिया और नवाचारी विचारों का प्रस्ताव बना कर 6 अक्टूबर तक जमा करने के बारे में बताया।
जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थित युवा छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कोरबा जिले के 15 वर्ष आयु से 29 वर्ष आयु तक के युवा छात्र-छात्राएं “माय भारत पोर्टल” में अपना रजिस्ट्रेशन करते हुए जिला, राज्य, एवं राष्ट्रीय स्तर के विविध प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन मोड पर सम्मिलित हो सकते हैं। माय भारत युवा कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए एक मज़बूत प्लेटफॉर्म मिला हैं, जिसका लाभ उठा कर युवागण अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” (VBYLD) के तहत ‘विकसित भारत चैलेंज’ क्विज प्रतियोगिता के बारे में बताया, जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवा ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि VBYLD 2027 क्विज़ प्रतियोगिता में कोरबा जिले से 17000 लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 23000 से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लिया हैं।
“विकसित भारत चैलेंज क्विज प्रतियोगिता” में चयनित होने वाले प्रतिभागियों को आगामी 12 जनवरी 2027 राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में देश के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
MY Bharat पोर्टल पर कोरबा जिले से 56000 युवा सफलतापूर्वक रजिस्टर्ड हो चुके हैं।
कार्यक्रम में शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. डी पी टंडन, शैलेन्द्र सिंह ओट्टी, नूतन पाल कुर्रे, डॉ. प्रिंस मिश्रा सहित “माय भारत युवा कार्यक्रम” के वालेंटियर्स ,युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button