अवैध नशा बिक्री के खिलाफ जागरूकता रैली निरंतर जारी है, चेतना स्व सहायता महिला समूह के साथ गलत व्यवहार करता हुआ महेंद्र सूर्यवंशी नेवरा बस्ती पारा निवासी हैं शराब के नशे में चूर : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह व थाना प्रभारी कोटा शशिकांत भारद्वाज से विशेष बातचीत में उन्होंने आश्वासन दिया है कि थाना में लिखित शिकायत करें किसी भी अपराधी, बदमाशों को नहीं छोड़ा जाएगा पहचान और सबूत के साथ अपराध सिद्ध होने पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट । ग्राम पंचायत नेवरा में संचालित चेतना स्व सहायता महिला समूह जो कार्यलय थाना कोटा थानेदार, ग्राम पंचायत नेवरा सरपंच मुंजन साहू, उपसरपंच भवानी शंकर पाण्डेय व ग्राम पंचायत नेवरा पंचगणों के सहयोग से नशा मुक्त ग्राम पंचायत हेतु जागरूकता रैली निकाली जा रही है।
ग्राम पंचायत नेवरा में संचालित चेतना स्व सहायता महिला समूह प्रतिदिन शाम 7 बजे से 9 बजे रात तक जागरूकता रैली निकालकर नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य है ग्राम पंचायत नेवरा में किसी भी प्रकार नशा बिक्री नहीं होना चाहिए ।
चेतना स्व सहायता महिला समूह में लगभग प्रतिदिन 20 से 25 महिलाएं जागरूकता रैली में आवाज उठाने निकलती हैं महिला समूह को वर्तमान में 3 आरोपी बदमाशों द्वारा गलत व्यवहार किया गया है महिलाओं को बहुत परेशानी का शामना करना पड़ रहा है और तीनों नशाबाज बदमाशों को पुलिस कार्रवाई करें ताकि कोई भी नशाबाज व्यक्ति चेतना स्व सहायता महिला समूह को भविष्य में परेशान या बत्तमीजी मत करें।
ग्राम पंचायत नेवरा में संचालित चेतना स्व सहायता महिला समूह को परेशान करने वाले 3 आरोपी बदमाशों के नाम पता है
1/ मोनू साहू पिता स्वर्गीय अमृत लाल साहू निवासी ग्राम पंचायत नेवरा (बीचपारा) मध्यपारा ।
2/ गगन टोडर पिता देवेंद्र टोडर निवासी ग्राम पंचायत नेवरा बस स्टैंड के पास।
3/ महेंद्र सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय केदार सूर्यवंशी निवासी ग्राम पंचायत नेवरा बस्ती पारा सूर्यवंशी मोहल्ला गांधी चौक।
थाना प्रभारी कोटा पुलिस प्रशासन से निवेदन है जल्द से जल्द कार्यवाही करने करने हेतु निवेदन है ताकि नशा मुक्त ग्राम पंचायत जागरूकता रैली जारी रहें महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिले।
उपरोक्त चेतना स्व सहायता महिला समूह को हो रही परेशानी के संबंध में अवगत कराया गया है और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह व थाना प्रभारी कोटा शशिकांत भारद्वाज से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा और आश्वासन दिया है कि किसी भी अपराधी, बदमाशों को नहीं छोड़ा जाएगा पहचान और सबूत सिद्ध होने पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।