कुकदूर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 14 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी सहित 02 वारंटियों को किया गिरफ्तार।

कुकदूर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 14 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी सहित 02 वारंटियों को किया गिरफ्तार।
विशेष टीम गठित कर एक वारंटी को डिण्डौरी मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार, दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा द्वारा विशेष टीम गठित कर स्थायी वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया।
विशेष टीम द्वारा भँवर सिंह उर्फ भंवरू पिता दरबारी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम नेऊर परसाटोला, थाना कुकदूर, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थायी वारंटी विगत 14 वर्षों से फरार था। लगातार पतासाजी के उपरांत पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इसी प्रकार दूसरे स्थायी वारंटी छत्तर सिंह पिता बाबूराव ध्रुवे, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सैलाटोला अजगर, थाना समनापुर, जिला डिण्डौरी, मध्यप्रदेश की पतासाजी करते हुए पुलिस टीम द्वारा उसे ग्राम सैलाटोला, जिला डिण्डौरी, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कबीरधाम पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की लगातार पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। माननीय न्यायालय से जारी स्थायी वारंटों की तामीली सुनिश्चित करने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार कार्यवाही जारी है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा एवं गठित विशेष पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।



