छत्तीसगढ़

लंबित वारंटों पर पंडरिया पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तामीली।

लंबित वारंटों पर पंडरिया पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तामीली।

पंडरिया पुलिस द्वारा 02 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर वारंटियों को माननीय न्यायालय में किया गया पेश।

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली करते हुए वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

थाना पंडरिया पुलिस द्वारा 02 स्थाई वारंटियों पप्पू भास्कर पिता बुधारी भास्कर, उम्र 28 वर्ष, निवासी पंडरिया, जिला कबीरधाम एवं उत्तम नवरंग पिता भोंदूराम नवरंग, निवासी समरूपारा, पंडरिया को गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में उत्तम नवरंग पिता भोंदूराम नवरंग, निवासी समरूपारा, पंडरिया के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट की भी तामीली की गई। उत्तम नवरंग के विरुद्ध स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट दोनों लंबित थे, जिनकी तामीली थाना पंडरिया पुलिस द्वारा की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना पंडरिया प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिन्हा एवं थाना पंडरिया पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता देते हुए वारंटियों की धरपकड़ एवं विधिसम्मत कार्यवाही लगातार जारी है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button