खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनियाधर्मस्वास्थ्य/ शिक्षा
प्लाजा एरिया में चला स्वच्छता अभियान, पेट्रोलिंग और मेंटेनेंस टीम ने ली शपथ

दुर्ग। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 21 सितंबर 2026 को प्लाजा एरिया में पेट्रोलिंग टीम और मेंटेनेंस टीम ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत स्वच्छता बनाए रखने की शपथ के साथ की गई।


इस दौरान टीम के सदस्यों ने प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। अभियान के दौरान एकत्रित कचरे को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित तरीके से पहुंचाया गया।
अभियान का उद्देश्य प्लाजा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ यात्रियों और आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा। टीम ने लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।




