आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ की स्वस्थ ग्राम योजना बेलटुकरी (गनियारी) में एक प्रांतीय कार्यशाला, विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि : मुंजन साहू सरपंच ग्राम पंचायत नेवरा

आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ की स्वस्थ ग्राम योजना बेलटुकरी (गनियारी) में एक प्रांतीय कार्यशाला, विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि : मुंजन साहू सरपंच ग्राम पंचायत नेवरा
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। विधानसभा तखतपुर आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ स्वस्थ ग्राम योजना के तहत 20 सितम्बर 2026, रविवार को एक बहुत ही सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
स्थान – सरस्वती शिशु मंदिर, बेलटुकरी-गनियारी, जनपद पंचायत तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
समय – प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक
इस एक दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम किया जाएगा। “स्वस्थ व्यक्ति-स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम-स्वस्थ राष्ट्र”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. धर्मजीत सिंह जी, विधायक तखतपुर*
मुख्य वक्ता – श्री भोला नाथ जी, राष्ट्रीय प्रमुख (स्वस्थ ग्राम योजना) एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री (मध्य भारत व झारखंड)
अतिथि वक्ता – श्री देवेन्द्र आचार्य जी, प्रांत प्रमुख, ग्राम विकास
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सत्य नारायण तिवारी (राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक), श्री नागेश वर्मा (सरपंच ग्राम पंचायत गनियारी), श्री मुंजन साहू (सरपंच ग्राम पंचायत नेवरा) उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति के डॉ. दुलेश्वर साहू (प्रांत प्रमुख, स्वस्थ ग्राम योजना), उमाशंकर साहू (सचिव, आरोग्य भारती जिला बिलासपुर), गौतम साहू (जिलाध्यक्ष) एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य, आरोग्य भारती जिला बिलासपुर ने सभी से सादर उपस्थित होने की अपील की है।


