छत्तीसगढ़

ग्राम नेवरा में नशा मुक्ति अभियान तेज, कच्ची अवैध शराब नशा का विरोध करने पर 2 युवकों ने किया अभद्र व्यवहार ।

ग्राम नेवरा में नशा मुक्ति अभियान तेज, कच्ची अवैध शराब नशा का विरोध करने पर 2 युवकों ने किया अभद्र व्यवहार ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। तखतपुर विधानसभा थाना कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवरा में चेतना स्व-सहायता महिला समूह चेतना मित्र समूह द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान में अब महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

गांव को नशा मुक्त करने के लिए महिलाएं रात में लाठी लेकर पहरा दे रही हैं। कोल मोहल्ला, बांधा पारा में बिक रही कच्ची महुआ शराब के खिलाफ महिलाएं लगातार अभियान चला रही हैं।

ताजा मामला इसी अभियान के दौरान दो गांव के 2 लड़कों द्वारा चेतना महिला समूह की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की बात सामने आई है। महिलाओं ने इसका विरोध किया है और मामले की सूचना ग्राम पंचायत व संबंधितों को दी है। महिलाओं का कहना है कि नशा के कारोबार से जुड़े लोग उनके अभियान को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगी।

महिलाओं ने प्रशासन से सुरक्षा और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सबका संदेश न्यूज इस जज्बे को सलाम करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button