कबीरधाम पुलिस ग्रामीणों तक पहुंच गाँव-गाँव में जन चौपाल एवं चलित थाना लगाकर क्षेत्र को पूर्णतः अपराध मुक्त बनाने का किया जा रहा प्रयास।

कबीरधाम पुलिस ग्रामीणों तक पहुंच गाँव-गाँव में जन चौपाल एवं चलित थाना लगाकर क्षेत्र को पूर्णतः अपराध मुक्त बनाने का किया जा रहा प्रयास।
पुलिस ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनी स्थानीय समस्याएं और सुरक्षा को लेकर दी गई आवश्यक जानकारी।
नशे के अवैध कारोबार, आपसी विवाद एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी को और प्रभावी बनाने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच निरंतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिले के थाना रेंगाखार, सिंघनपुरी जंगल एवं पांडातराई क्षेत्र के ग्रामों में जन चौपाल एवं चलित थाना का आयोजन किया गया।
थाना रेंगाखार पुलिस द्वारा ग्राम खारा, थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस द्वारा ग्राम कटोरी तथा थाना पांडातराई पुलिस द्वारा ग्राम मोहतराकला में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं, गांव की सुरक्षा व्यवस्था, आपसी विवाद, नशे से संबंधित गतिविधियों तथा अन्य स्थानीय विषयों पर चर्चा की गई।
ग्रामीणों की समस्याएं सुन समय पर पुलिस को सूचना देने की समझाइश
जन चौपाल के दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव सुने गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि गांव में किसी भी प्रकार का आपसी, पारिवारिक अथवा जमीन संबंधी विवाद उत्पन्न होने पर उसे बढ़ाने के बजाय समय रहते संबंधित विभाग अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें, किसी भी समस्या की समय पर जानकारी मिलने से उसके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलती है।
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जागरूकता
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों अथवा अन्य नशीली वस्तुओं का अवैध कारोबार करता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दी जाए, ताकि ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सके।
सजग ग्रामीण, सुरक्षित गांव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
पुलिस टीम ने ग्रामीणों से गांव एवं आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी आपराधिक अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच निरंतर संवाद एवं आपसी विश्वास महत्वपूर्ण है। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस द्वारा ग्रामीणों को उनकी सुरक्षा एवं समस्याओं के संबंध में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।
मोहतरा में पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों को दी आवश्यक जानकारी
ग्राम मोहतरा में आयोजित जन चौपाल में तहसीलदार श्रीमती नेहा उके एवं थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला की उपस्थिति में ग्रामीणों से संवाद किया गया। ग्रामीणों को कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस एवं संबंधित विभाग से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक
पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतराकला में आयोजित जन चौपाल के दौरान साइबर जागृति अभियान के तहत ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने समझाइश दी कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, CVV एवं UPI PIN जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल तथा ऑनलाइन भुगतान से संबंधित संदेशों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।साइबर ठगी की घटना होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने तथा आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करने की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
ग्रामीणों ने भी रखीं अपनी बातें
ग्राम खारा में ग्राम सरपंच श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री गजानंद यादव, श्री पूनाराम मरकाम, श्री दुर्गेश साहू, कोटवार एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी विषय पुलिस के समक्ष रखे।
ग्राम कटोरी में पलटन धुर्वे, साधू धुर्वे, तिजाऊ राम यादव, गेंदूराम साहू, प्रेम साहू, मैधु धुर्वे, लोक चंद यादव, कमलेश धुर्वे, अमर सिंह यादव, राकेश मेरावी, जुगल किशोर साहू, विपिन जांगड़े, अमरदास मानिकपुरी, धीशन साहू, रूपलाल साहू, चैन सिंह साहू, रोमन मेरावी, किशन यादव, रामविलास साहू, बलराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष अपनी समस्याएं एवं स्थानीय विषय रखे। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को उनकी सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग एवं कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही उपस्थिति
ग्राम खारा में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द साहू, सउनि रोहित साहू, प्रधान आरक्षक 75 संतोष मेरावी, आरक्षक तुकेन्द्र निर्मलकर, बलदेव मेरावी, भागु सैयाम एवं राकेश तिलगाम सहित थाना रेंगाखार का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
ग्राम कटोरी में थाना सिंघनपुरी जंगल से निरीक्षक श्री राजेश चंण्ड, आरक्षक अकीब, आरक्षक अविनाश एवं आरक्षक हिरेंद्र सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
ग्राम मोहतरा में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला सहित थाना पांडातराई पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।


