छत्तीसगढ़
कबीरधाम पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

कबीरधाम पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।
01 जनवरी 2026 से 31 अगस्त 2026 तक 15 प्रकरणों में 1,481.959 किलोग्राम गांजा जब्त
कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 01 जनवरी से 31 अगस्त 2026 तक कुल 15 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 1,481.959 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है तथा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


