छत्तीसगढ़

05 आरोपी गिरफ्तार, नगद एवं 06 मोटरसाइकिल सहित सट्टा-पट्टी जब्त।

थाना पांडातराई एवं कुण्डा पुलिस की जुआ-सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

05 आरोपी गिरफ्तार, नगद एवं 06 मोटरसाइकिल सहित सट्टा-पट्टी जब्त।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पांडातराई एवं कुण्डा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना पांडातराई ग्राम बोईरकछार, ब्राम्हण बगीचा में 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों पर दांव लगाकर जुआ खेलते पाए जाने पर नरेश नेताम, पंचू निषाद, उमाशंकर जायसवाल एवं अमित चंद्रवंशी को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 3,200/- नगद एवं 06 मोटरसाइकिल, कीमत 1,20,000/- जब्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 126/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में की गई।

थाना कुण्डा ग्राम माकरी में अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पाए जाने पर अनंत मनहर, उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 1,050/- नगद एवं सट्टा-पट्टी जब्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 125/2026, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अमित कश्यप के नेतृत्व में की गई।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button